फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2 youvti ne fanshi lagayee

दो युवतियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Mon, 10 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
2 youvti ne fanshi lagayee
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने घर में सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें एक युवती की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। दूसरी की 13 जुलाई को शादी होना थी। दोनों घटनाओं में परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कलां गांव में शिवम की पत्नी ज्योति (25) ने चार दिन पूर्व कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका के जेठ पिंटू ने बताया कि पिछले वर्ष 10 दिसंबर 2020 को शादी हुई थी। घटना का स्पष्ट कारण नहीं बता सका। पुलिस पति-पत्नी के बीच कहासुनी होना बता रही है। फिलहाल मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी रामबहादुर की बेटी गौरा देवी (18) ने सोमवार को सुबह खपरैल में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस की मौजूदगी में घरवालों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के दादा राजकुमार ने बताया कि गौरा की शादी तय थी। 13 जुलाई को पपरेंदा गांव से बरात आनी थी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से लौटा युवक फांसी पर झूला
बांदा। खेत से घर लौटे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के मजरा राछा निवासी फेरम सिंह का बेटा सत्येंद्र (23) ने रविवार को शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर शाम खेत से लौटे परिजनों ने शव लटका देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि सत्येंद्र उनके साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटा रहा था। परिवार के सभी सदस्य भी खेत में थे। कुछ देर बाद सत्येंद्र घर चला गया और फांसी लगा ली। मृतक के एक पुत्र है। आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed