{"_id":"607097f48ebc3e590c0a21e1","slug":"2-porv-sainko-per-report-derz-banda-news-knp6225577158","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पोस्ट में तैनात दो पूर्व सैनिकों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक पोस्ट में तैनात दो पूर्व सैनिकों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
नरैनी। ओवरलोडिंग को रोकने और उनकी धरपकड़ के लिए खनिज विभाग द्वारा कुछ दिन पहले संविदा पर नियुक्त किए गए पूर्व सैनिक अब खुद उगाही और ओवरलोडिंग में संलिप्त हो रहे हैं। इसकी ताजा बानगी यहां करतल रोड पर स्थित चेक पोस्ट में नियुक्त दो पूर्व सैनिक हैं। खनिज अधिकारी ने दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
ओवरलोड और अवैध तरीके से खनिज परिवहन की चेकिंग और उन पर कार्रवाई के लिए हाल ही में खनिज विभाग ने पूर्व सैनिकों की संविदा पर नियुक्ति की थी, लेकिन अब यही पूर्व फौजी उगाही करके ओवरलोड और अवैध ट्रकों को चेक पोस्टों से गुजार रहे हैं। यहां करतल रोड पर स्थित खनिज विभाग के चेक पोस्ट में पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह व संजय सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। दोनों पर अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं।
आठ अप्रैल की रात खान निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने इन दोनों के विरुद्ध यहां कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि 6/7 अप्रैल की रात दोनों संविदाकर्मी ओवरलोड ट्रकों से अवैध उगाही कर रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। पता चला है कि एक पखवाड़े पहले भी खनिज अधिकारी ने इन दोनों संविदा कर्मियों को अवैध उगाही के प्रति चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
नरैनी। बीती रात यहां मुख्य चौराहे पर बालू के सात ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। खान निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीओ नितिन कुमार और इंस्पेक्टर सविता श्रीवास्तव की उपस्थिति में चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई की गई। (संवाद)