फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1916 candidates will give TGT exam today

1916 परीक्षार्थी आज देंगे टीजीटी परीक्षा

Sat, 31 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
1916 candidates will give TGT exam today
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में 31 जुलाई को प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) की परीक्षा होगी। यहां कुल 1916 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। तीन केंद्रों में परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए चार पर्यवेक्षक व एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के 18 मंडलों समेत चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में टीजीटी जीव विज्ञान विषय की परीक्षा तीन सेंटरों आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े 9 बजे से परीक्षा शुरू होगी, जो साढ़े 11 बजे तक चलेगी। परीक्षा कराने के लिए चार पर्यवेक्षक एसडीएम सुरजीत सिंह, डिप्टी कलक्टर सुरभि शर्मा, एसडीएम सदर सुधीर कुमार व तहसीलदार पुष्पक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम, पैलानी रामकुमार को बनाया गया है। यह परीक्षा वर्ष 2016 में जारी विज्ञप्ति की हो रही है। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि डीएम के संरक्षण में परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कोविड गाइडलाइन पालन के लिए परीक्षा केंद्रों में तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed