{"_id":"5ce045aabdec220728420b40","slug":"191558201770-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद केंद्र से नदारद प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद केंद्र से नदारद प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम संतोष बहादुर सिंह और जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय ने शनिवार को गेहूं खरीद केंद्रों को निरीक्षण किया। किसानों ने केंद्र प्रभारियों पर उगाही कर बिना लाइन वालों का गेहूं तौलने की शिकायत की। विपणन शाखा केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कस्बे में उत्तरी सहकारी समिति, दक्षिणी सहकारी समिति, पीसीएफ शाखा व विपणन शाखा के खरीद केंद्र खुले हैं। यहां तौल में हीलाहवाली और उगाही आदि के किसानों ने आरोप लगाए थे।
निरीक्षण में पहुंचे एडीएम ने केंद्र प्रभारियों से कहा कि क्रमवार किसानों को टोकन दें, फिर तौल करें। बिना लाइन वालों के गेहूं तौलने और इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
साथ ही किसानों को केंद्रों में मिलने वाली सुविधाओं पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। किसान शिवविजय सिंह (महुई), पिंटू यादव (जसईपुर), अनूप साहू (सेमरी), बिहारी तिवारी (गोखरही), सुनील अवस्थी (मिरगहनी), रमाकांत व विपिन (तेरही), माधव तिवारी (मूंगुस), रविशंकर तिवारी (सोनरही) आदि ने शिकायत की पैसे लेकर बिना नंबर के गेहूं तौला जाता है।
देर से केंद्र खुलने और प्रति किसान से पांच किलोग्राम गेहूं लेने का भी आरोप लगाया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कहा कि सुबह नौ से शाम छह बजे तक केंद्र खोले जाएं।
किसानों का रुका पैसा शीघ्र खातों में भेजा जाए। उन्होंने बताया कि विपणन शाखा के केंद्र प्रभारी मोहनलाल कुशवाहा के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी।