फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   45 करोड़ से 315 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

45 करोड़ से 315 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Sat, 09 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
45 करोड़ से 315 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
बांदा। जिला पंचायत 45 करोड़ लागत की परियोजनाओं से जिले की सूरत संवारेगी। इसमें कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और कुछ शुरू हो रही हैं। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में भव्य समारोह के बीच इनके लोकार्पण/शिलान्यास की रस्म अदा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी और उनके पति व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने परियोजनाओं के शिलापटों का अनावरण किया।
विज्ञापन


45 करोड़ की परियोजनाओं में बबेरू क्षेत्र में 10-10 लाख रुपये की 30 परियोजनाएं शामिल हैं। जसपुरा में भी 10-10 लाख रुपये की 11 और कमासिन में 10-10 लाख रुपये की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हुआ है। इसी तरह तिंदवारी में 10 लाख रुपये की 43 परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें एक 40 लाख की भी परियोजना शामिल है। अधिकांश परियोजनाओं में सीसी रोड, सीलिंग, नाला, इंटरलाकिंग, बरातघर, शवदाह केंद्र आदि बनाए गए हैं। बिसंडा में 10 लाख लागत की 26, नरैनी में 51, बड़ोखर खुर्द में 45 और महुआ में 73 परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। बांदा विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ की परियोजनाएं जिला पंचायत ने दी हैं। इनका लोकार्पण विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने कहा बांदा का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कोशिश है कि हर पिछड़े गांव में बारातघर, शवदाह गृह, सामुदायिक भवन का निर्माण हो। साथ ही गांवों, मजरों और पुरवों को उप संपर्क मार्ग से जोड़ा जाए।


विधायक श्री द्विवेदी ने कहा जिला पंचायत के अतिरिक्त विधायक निधि और केंद्र व प्रदेश सरकारों की अन्य योजनाओं से भी बांदा जनपद और खासकर सदर विधान सभा क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय, डा. अनिल त्रिपाठी, आरबी यादव, जितेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।

जिला पंचायत संवारेगी गांवों की सूरत, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक ने किया अनावरण
बांदा विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ से होंगे विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed