{"_id":"5b9170e3867a557eb04174b2","slug":"191536258275-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से ज्यादा पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से ज्यादा पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सरकार की विभिन्न लाभपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं के नगरीय व ग्रामीण लाभार्थियों को चिह्नित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वेक्षण में 1.14 लाख से अधिक ऐसे पात्रों की सूची बनाई गई है, जो सरकार की लाभपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। सबसे ज्यादा संख्या राशन कार्ड एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से वंचित लोगों की है। इन्हें योजनाओं का लाभ देने या न देने के निर्णय की गेंद अब शासन के पाले में है।
सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों की विभागवार स्थिति देखें तो विभागवार स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा 38,215 वंचित ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हैं। इसी प्रकार 33,617 लोग पात्र गृहस्थी राशन कार्ड एवं 3890 व्यक्ति अंत्योदय राशन कार्ड से वंचित हैं।
11,231 वृद्धावस्था पेंशन, 3948 निराश्रित महिला पेंशन एवं 2060 दिव्यांगजन पेंशन से वंचित हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में 16,869 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 4648 लोग पात्र होने के बाद भी योजनाओं के लाभ से वंचित पाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सर्वेक्षण में सूचीबद्ध किए गए लोगों को शासन के निर्धारित मानकों के आधार पर योजनाओं का लाभ मिलेगा।