{"_id":"59fb60244f1c1b68678b9160","slug":"191509646372-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह सफाई नायक व कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह सफाई नायक व कर्मचारी निलंबित
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। सफाई निरीक्षक ने वार्डों और सड़कों की सफाई में लापरवाही बरतने के आरोप में सफाई नायक व सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दो सफाई नायक समेत पांच सफाई कर्मियों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
नगर पालिका परिषद सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरंजन ने गुरुवार को शहर के कई वार्डों और सड़कों की सफाई का जायजा लिया। मढ़ियानाका (महामाई मंदिर) में जगह-जगह नालियां गंदगी से बजबजाती मिली। इस पर सफाई नायक महेश्वरीदीन और सफाई कर्मचारी बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बाबूलाल चौराहा, बलखंडी नाका और कैलाशपुरी मार्ग पर संतोषजनक सफाई न मिलने पर सफाई नायक संतोष कुमार और राजाराम का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। सफाई कर्मचारी रामू और सूरज को बैठे पाए जाने पर दोनों का एक दिन का वेतन काटने को कहा।
वार्ड-18 में सफाई कर्मचारी गोविंद और अनीता गपशप करते मिले। वार्ड-22 में सफाई कर्मी रंजीत ड्यूटी से नदारद मिला। वार्ड-14 में कमल और लीला ड्यूटी पर नहीं मिलेे। सफाई निरीक्षक ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन
-दो सफाई नायक समेत पांच का वेतन रोका
-वार्डों और सड़क पर मिले गंदगी के ढेर