{"_id":"59bc26684f1c1b21688b4ca6","slug":"191505502824-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के लिए व्यापारियों ने किया चौराहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के लिए व्यापारियों ने किया चौराहा जाम
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बबेरू (बांदा)। बिजली-पानी संकट पर उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारियों व आम नागरिकों ने आम चौराहे पर जाम लगा दिया। यह देर रात तक जारी था। व्यापारी इस जिद पर अडे़ थे कि डीएम आकर आश्वासन दें।
शुक्रवार को दोपहर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों व सैकड़ों की संख्या में कस्बावासियों ने मां मढ़ी दाई मंदिर से जुलूस निकाला। आम चौराहा में धरना देकर यातायात ठप कर दिया। शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाए। व्यापारी नेता बसंत कुमार गुप्ता ने कहा कि बिजली-पानी संकट पर तहसील से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। भीषण गर्मी और उमस में लोग परेशान हैं। टैंकरों से हो रही आपूर्ति भी अपर्याप्त है।
विज्ञापन
केके महंत ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और व्यापारियों का कारोबार प्रभावित है। व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी पर भाजपा विधायक को कोसा। एसडीएम अवधेश कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश ने मनाने की कोशिश की। लेकिन व्यापारियों ने दो टूक कहा कि डीएम आकर आश्वासन दें तभी जाम खत्म किया जाएगा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आवागमन ठप रहा। इस अवसर पर देवानंद द्विवेदी, नरेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। देर शाम पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव और पूर्व चेयरमैन सूर्यपाल सिंह यादव भी जाम स्थल पर पहुंचे और मांगों को जायज बताया।
विज्ञापन
-अफसरों के साथ विधायक को भी कोसा
-गर्मी में बिजली-पानी संकट से बेहाल है बबेरू