फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   19 corona infection including BJP leader

भाजपा और सपा नेता समेत 19 को कोरोना संक्रमण

Wed, 29 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
19 corona infection including BJP leader
बांदा। रोजाना नए-नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार को 19 नए पॉजिटिव मरीज उजागर हुए। इनमें स्थानीय भाजपा विधायक के नजदीकी कार्यकर्ता सहित दो सगे भाई भी हैं। भाइयों में एक नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष और सपा नेता है। बदौसा और अतर्रा की दो महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमितों की ताजा सूची में बांदा शहर व अतर्रा के 4-4, बदौसा के 2 संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन

बांदा शहर में कालूकुआं निवासी 39 वर्षीय भाजपा नेता और बाबूलाल चौराहा निवासी 58 वर्षीय सपा नेता तथा मढिय़ा नाका निवासी 22 वर्षीय युवक और खुटला निवासी 40 वर्षीय युवक शामिल हैं। उधर, बदौसा और अतर्रा में नए मरीज मिलने का क्रम जारी है। अतर्रा में चार नए मरीज मिले हैं। बदौसा में पूर्व संक्रमित व्यापारी के संपर्कियों में दो और पॉजिटिव केस उजागर हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा एक पॉजिटिव तिंदवारी खंड विकास कार्यालय का कर्मी है। एक-एक मरीज बबेरू, नरैनी, अतर्रा तहसील का भी है। इन सभी मरीजों की पुष्टि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने की। इन्हें मिलाकर बांदा जनपद में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 299 हो गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 135 बताई गई है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दो दिनों से कोरोना संबंधी प्रेस नोट न जारी किए जाने से अधिकृत आंकड़े मिलने में दुश्वारियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों की हालत बिगड़ी, साढ़े तीन घंटे बाद आई एंबुलेंस
बांदा। संक्रमितों के प्रति प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कितना गंभीर है? इसकी बानगी बुधवार को एक बार फिर उजागर हुई। शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज के पास मंगलवार को एक ही परिवार के महिला व पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन इनकी किसी ने सुध नहीं ली।

बुधवार को सुबह दोनों की हालत काफी बिगड़ गई। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए तत्काल फोन किया। लेकिन एंबुलेंस नहीं भेजी गई। गोलमोल और टालमटोल जवाब दिया जाता रहा। परिजनों ने सीएमओ को भी फोन किया गया। वह भी एंबुलेंस नहीं भेज सके। बताया कि डीएम का फोन नहीं रिसीव हुआ। मीडिया कर्मी के माध्यम से एडीएम को फोन कराया गया। इन तमाम कवायदों के बाद साढ़े तीन घंटे बाद दोपहर साढ़े 11 बजे एंबुलेंस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed