{"_id":"5c13ed66bdec2253b5696160","slug":"181544809830-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आठ घायल
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छात्रा समेत सात घायल हो गए। कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा निवासी 10वीं की छात्रा दीपा (16) पुत्री बाबूराम शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज से घर आते समय टै्रक्टर की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी सुखुआ (18) पुत्र रमेश कुमार व अजीत कुमार (15) पुत्र बाजपेयी बाइक में नरैनी से गांव आते समय बैलगाड़ी से टकराकर जख्मी हो गए। अन्य घटना में बबेरू थाना क्षेत्र के कायल गांव निवासी अमित (45) पुत्र सिद्ध प्रसाद, रवि (25) बाइक पर बबेरू से गांव आते समय दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गए।
मरका थाना क्षेत्र के अधांव गांव निवासी रामबली (45) पुत्र बलदाऊ, पत्नी रामलली (40) बाइक में बांदा आते समय खंती में गिरकर घायल हो गए। मध्य प्रदेश के कटिहार (बरौंधा) गांव निवासी कल्लू (16) पुत्र जहांगीर व नसीम खां (15) पुत्र रज्जाक गुरुवार को शाम घर जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।