फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मवेशी के शव से टकराई बाइक, युवक की मौत

मवेशी के शव से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 06 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मवेशी के शव से टकराई बाइक,  युवक की मौत
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशी के शव से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। बाइक के पास दोनों के हेलमेट पुलिस ने को मिले हैं। दोनों युवक लखनऊ से चित्रकूट जा रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के देवीगंज हरैया निवासी सूर्यनारायण पटेल (28) पुत्र सत्यनारायण और लक्ष्मणपुर (लखनऊ) निवासी आशीष कुमार (30) पुत्र चंद्रशेखर एक ही बाइक से बुधवार को लखनऊ से चित्रकूट जा रहे थे। देर रात तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट गांव के पास बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सड़क पर पड़े अन्ना मवेशी के शव से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


बाइक चला रहे सूर्यनारायण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह की सूचना पर यूपी-100 ने घायल आशीष को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। दोनों के हेलमेट घटनास्थल के पास ही पड़े मिले। गुरुवार को सुबह आशीष को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूर्यनारायण के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलते ही मृतक और घायल के परिजन आ गए। उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के भाई चरन ने बताया कि आशीष ट्रांसपोर्टर है। उसके ट्रवेल्स कंपनी की बस चित्रकूट से वैष्णो देवी टूर पर जा रही थी, लेकिन चालक कागजात लखनऊ में ही छोड़ आया था। आशीष साथी सूर्यनारायण के साथ बस के कागज लेकर ड्राइवर को देने जा रहा था। सूर्यनारायण की पत्नी अनीता और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed