{"_id":"5a64d9be4f1c1b84268b59f4","slug":"181516558782-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर दूल्हा समेत 12 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर दूल्हा समेत 12 पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। कई रस्में पूरी होने के बाद शादी से एक माह पूर्व दहेज में चौपहिया वाहन और 15 लाख रुपये मांगने पर युवती के पिता की तहरीर पर दूल्हा समेत 12 लोगों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूल्हा बीएसएनएल में जूनियर इंजीनियर है।
मर्दन नाका निवासी कैलाशचंद्र साहू ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री की शादी 9 अक्तूबर को अलीगंज निवासी रामस्वरूप के पुत्र अनुज से तय की थी। दोनों पक्षों के सगे संबंधियों की मौजूदगी में धूमधाम से बरीछा (बयाना) की रस्म हुई।
इसमें सात लाख रुपये, सोने की अंगूठी और तमाम उपहार दिया। इसके बाद 22 अक्तूबर को वर पक्ष के सगे संबंधियों ने उनके घर आकर गोद भराई की। दोनों पक्षों की सहमति से 13 फरवरी को शादी तय हो गई। इसी बीच 12 जनवरी को दूल्हे अनुज ने उसके पुत्र आशीष को अपने घर बुलाया और दहेज में चार पहिया वाहन तथा 15 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
पुत्र द्वारा असमर्थता जताने पर दूल्हे अनुज ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर कोतवाली में अलीगंज निवासी अनुज कुमार और उसके पिता रामस्वरूप साहू, मां क्रांति साहू, मामा मोहनलाल साहू, सीमा व राजेंद्र साहू, कानपुर निवासी बहनोई राम कुमार साहू व बहन उषा साहू, दिल्ली निवासी बहनोई अनिल साहू व बहन उमा साहू, हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के धगवा निवासी शशि साहू व शीतल साहू के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 व आईपीसी की धारा 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक ताराचंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उन्हें विवेचना सौंपी गई है।
इंजीनियर दूल्हा समेत 12 पर रिपोर्ट दर्ज
शादी तोड़ने पर पिता ने लिखाई रिपोर्ट
बरीछा व गोद भराई की हो चुकी थी रस्म