{"_id":"5a622c3b4f1c1b81268b5483","slug":"181516383291-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जदार किसान की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जदार किसान की हार्टअटैक से मौत
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत हो गई। उस पर बैंक का 65 हजार रुपये का कर्ज था। तंगहाली के चलते बेटा इंटर की पढ़ाई छोड़कर मजदूरी करने मुंबई चला गया। चार बेटियों की शादी पड़ोसियों की मदद से कर दी थी। एक की शादी करना थी।
बबेरू तहसील क्षेत्र के बगेहटा गांव में सिराज खां (55) पुत्र सरफराज खां को शुक्रवार की दोपहर घर में दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाई शरीफ ने बताया कि कुछ माह पहले मुरवल गांव की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा से केसीसी पर 65 हजार रुपये कर्ज लिया था।
मृतक के नाम 10 बीघा जमीन है। गेहूं की फसल अन्ना मवेशियों ने बर्बाद कर दी। मृतक अपनी चार पुत्रियों की शादी पड़ोसियों की मदद से कर चुका था। आखिरी बेटी की शादी को लेकर परेशान था।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि रिफाकत हुसैन ने बताया कि सिराज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुत्र इसी साल इंटर की पढ़ाई छोड़कर मुंबई मजदूरी करने चला गया। उधर, एसडीएम अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। नायब तहसीलदार को भेजकर जांच कराएंगे।