फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   किसानों ने धरती मां को बना दिया नशेड़ी

किसानों ने धरती मां को बना दिया नशेड़ी

Thu, 14 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने धरती मां को बना दिया नशेड़ी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह) ने कहा है कि प्रदेश के योगी सरकार को बुंदेलखंड को हरा-भरा करने की है। किसान जैविक खाद का इस्तेमाल करें। इसमें 90 फीसदी छूट है। मंत्री ने कहा कि आलू मंडी शुल्क से मुक्त कर दिया गया है। अन्य सब्जियों को जीएसटी से मुक्त रखा गया है।


कृषि मंत्री बुधवार को यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले मंडपम सभागार में किसान कल्याण सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकारों ने किसानों के हित में बहुत काम किए हैं। नए शोध, आंकलन और अनुभव के साथ काम कर रही सरकारें वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। किसानों का कर्जमाफ करके अपना वादा पूरा किया है। अन्ना प्रथा से निजात दिलाने की भी योजना बना ली गई है। बुंदेलखंड के किसानों को कई योजनाएं दी गई हैं। गोशालाओं का संचालन जल्द गति पकड़ेगा। मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में सोलर पंप में भारी छूट है। किसान इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन



सम्मेलन में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालमुकुंद शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह चौहान, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, अन्नू श्रीवास्तव, राजनारायण द्विवेदी, संतोष गुप्ता, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, नीरज पटेल, विवेकानंद गुप्ता, गीता सागर, राकेश मिश्रा, अखिलेश, मुदित शर्मा, संजय सिंह, बीडी प्रजापति, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, कृष्ण कुमार शुक्ला, प्रभाकर अवस्थी, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संचालन प्रेमनारायण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र तिवारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुन्नी ने अपने भाषण में भारत मां को नशेड़ी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों ने खेतों में डीएपी और यूरिया डालकर धरती मां को नशेड़ी बना दिया है। हालांकि उनकी इस टिप्पणी से कुछ लोग खफा नजर आए।


- कृषि मंत्री ने जैविक खाद के इस्तेमाल पर दिया जोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed