{"_id":"5c83fe76bdec2214380c2316","slug":"171552154230-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार-समाज के बीच लेखपाल महत्वपूर्ण कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार-समाज के बीच लेखपाल महत्वपूर्ण कड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 17वें अधिवेशन में शनिवार को डीएम हीरा लाल ने कहा है कि सरकार और समाज के बीच लेखपाल महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा समाज में कोई व्यक्ति बड़ा या छोटा नहीं होता। सही ढंग से काम करने वाला ही शक्तिशाली है।
तहसील सभागार में आयोजित सम्मेलन में डीएम ने कहा राजस्व विभाग में लेखपाल बहुत महत्वपूर्ण कर्मी है। उन्होंने कहा उनकी समस्याओं को यथासंभव शीघ्र निस्तारित किया जाएगा। दूसरी तरफ यह भी चेताया कि विभाग या जनपद की छवि धूमिल करने वालों को बख्शा भी नहीं जाएगा। न ही किसी के साथ अन्याय बर्दाश्त होगा।
डीएम ने लेखपालों से चुनाव में 90 फीसदी मतदान के लिए पूरा सहयोग को कहा। निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में किसानों को प्रेरित करें कि कृषि नहीं बल्कि व्यापारिक कृषि करें। डीएम ने एसडीएम नरैनी को निर्देश दिए कि लेखपालों की जितनी भी समस्याएं हैं उन्हें नोट कर रविवार तक सामने फाइल पेश करें। ताकि उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
लेखपाल संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि लेखपालों को संसाधनों से लैस किया जाना जरूरी है। ताकि उन्हें अपना कार्य अंजाम देने में सहूलियत हो। यह भी कहा कि लेखपाल संवर्ग की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश संगठन हमेशा प्रयासरत रहता है। लेखपाल संघ प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज त्रिपाठी, आडीटर मूलचंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, मंत्री अलखराम अवस्थी सहित जनपद के सभी तहसीलों के लेखपाल उपस्थित रहे।
लेखपाल संघ के अधिवेशन में डीएम ने व्यक्त किए विचार
अमर उजाला ब्यूरो