फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   17 Pokeland machines found in mine, bridge built in river

खदान में मिलीं 17 पोकलैंड मशीनें, नदी में बनता मिला पुल

Mon, 15 Jun 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
17 Pokeland machines found in mine, bridge built in river
सोना खदान में पोकलैंड मशीन देखते डीएम अमित सिंह बंसल। साथ में एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व खनिज अधिका - फोटो : BANDA
बांदा। ग्रामीणों के विरोध और अखबारों में आए दिन खबर छपने के बाद भी मंडल मुख्यालय की नाक तले भूरेड़ी गांव की सोना नामक बालू खदान की तरफ रुख न करने वाले प्रशासन ने अंतत: सोमवार को इस खदान की खबर ली। डीएम अमित सिंह बंसल ने खुद दोपहर को खदान का आकस्मिक निरीक्षण किया। लंबे समय से यहां चल रही अंधेरगर्दी पकड़ी। लगभग सौ ट्रक खदान में मिले। 17 प्रतिबंधित हैवी पोकलैंड मशीनें पाई गईं। नदी की जलधारा में ह्यूम पाइप डालकर रास्ता बनाते हुए पकड़ा। डीएम ने डिप्टी कलेक्टर और खनिज अधिकारी को अगली कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यालय के नजदीक केन नदी किनारे भूरेड़ी में सोना नामक खदान में अवैध खनन और प्रतिबंधित मशीनों के इस्तेमाल की शिकायतें अरसे से हो रही थीं। यह खदान रसूख वाले ठेकेदारों की बताई गई है। स्थानीय और बाहर से आने वाले जांच अधिकारी यहां जाने से परहेज करते रहे। सोमवार को दोपहर डीएम अमित सिंह बंसल खदान में पहुंच गए।
विज्ञापन

उनके साथ एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर सौरभ शुक्ला और खनिज अधिकारी शैलेंद्र मौर्या भी थे। यहां बालू से भरे 39 ट्रक खड़े मिले। इनमें अधिकांश ओवरलोड थे। इसके अलावा सौ ट्रक बालू लोड करने के लिए खड़े पाए गए। खदान में 17 प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनें खनन और लोडिंग कर रही थीं। एक मशीन खदान से कुछ दूर पकड़ी गई। धर्मकांटा आपरेटर के कमरे में ताला लगा मिला। ट्रकों की तौल नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने देखा कि नदी की तेज जलधारा को पाटा जा रहा है। 10 बड़े ह्यूम पाइप डालकर अवैध पुल और रास्ता बनाया जा रहा था। खदान का सीमांकन भी नहीं मिला। डीएम ने डिप्टी कलेक्टर सौरभ शुक्ला और खान निरीक्षक को निर्देश दिए कि भरे पाए गए सभी ट्रकों की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाए।

जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह पता नहीं चला कि प्रतिबंधित 17 मशीनों पर क्या कार्रवाई हुई? डीएम ने निर्देश दिया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए नियमित रूप से संबंधित विभाग प्रवर्तन कार्य करें।

खदान ठेकेदारों द्वारा केन नदी में ह्यूम पाइप से बनाया जा रहा पुल।

खदान ठेकेदारों द्वारा केन नदी में ह्यूम पाइप से बनाया जा रहा पुल।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed