फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   169 couples tied the knot

सजा सरकारी पंडाल, 169 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
169 couples tied the knot
169 couples tied the knot - फोटो : BANDA
बांदा। सरकारी पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 169 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंध गए। अफसरों ने कन्यादान लिया और नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शनिवार को पंडित जेएन डिग्री कालेज में कार्यक्रम की शुरुआत डीएम अनुराग पटेल ने दीप जलाकर की। नव दंपतियों को शुभकामनाएं दीं। डीएम ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह के लिए 51 हजार की धनराशि प्राप्त होती है। 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 10 हजार रुपये शृंगार सामग्री के लिए दिए जाते हैं। 6 हजार रुपये टेंट आदि व्यवस्थाओं में खर्च किया जाता है।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य आदि ने भी संबोधित किया। गायत्री परिवार के लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक महुआ से 50, जसपुरा से 10, कमासिन से 16, बबेरू से 20, बड़ोखर खुर्द से 16, तिंदवारी से 21, नरैनी से 16 जोड़े शामिल रहे। नगर पालिका बांदा से 5, नगर पंचायत बबेरू, तिंदवारी, बिसंडा से एक-एक, नगर पालिका अतर्रा से 3, नगर पंचायत मटौंध से 7, नगर पंचायत बिसंडा से 2 जोडें शामिल हुए।

डीएम अनुराग पटेल ने रीता देवी का कन्यादान किया और 1001 रुपये भेंट किए। इसी प्रकार सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने करतल की रश्मि, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने सिंघौैली की वंदना, विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष रीता सिंह ने सुमन प्रजापति, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने हुसैनपुर की शोभा का कन्यादान किया। सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, डिप्टी कलक्टर राम कुमार, सीएमओ विजय तिवारी, डीआईओएस विनोद कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव सिंह बघेल, बीएसए रामपाल , संयुक्त कृषि निदेशक उमेश चंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।

169 couples tied the knot

169 couples tied the knot- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed