फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ग्लैंडर्स फारसी बीमारी पर जारी किया अलर्ट

ग्लैंडर्स फारसी बीमारी पर जारी किया अलर्ट

Mon, 26 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
ग्लैंडर्स फारसी बीमारी पर जारी किया अलर्ट
बांदा। मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला ने गधों में मिली ग्लैंडर्स फारसी बीमारी के बाद जिले में अधिकारियों से विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ने जिला स्तर पर जल्द नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाने की बात कही है। गधों और खच्चरों के संपर्क में रहने वालों पर खास नजर रखी जा रही है। सभी पशु चिकित्साधिकारियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ.एके सिंह ने बताया कि ‘ग्लैंडर्स फारसी’ बैक्टीरिया संक्रामक होता है। यह हवा के माध्यम से तेजी से गधों, खच्चरों व मनुष्यों में फैलता है। पशु चिकित्सकों के मुताबिक इससे प्रभावित जानवर की पखवारे भर में मौत हो जाती है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक को ग्लैंडर्स फारसी रोग के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उनके आदेश पर चारों जिलों में पशु चिकित्सकों को अलर्ट किया है। बता दें कि बेंदाघाट (यमुना नदी) में बालू ढोने वाले बीमारी से पीड़ित 6 गधों में बैक्टीरिया पाए जाने पर उन्हें दर्दरहित मौत (यूथनाइज) दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से इनके मालिकों को 32-32 हजार रुपये मुआवजा की धनराशि दी जाएगी। अपर निदेशक ने मंडल मुख्यालय में जल्द कंट्रोल रूम स्थापित करने की बात कही है। ईद की छुट्टी होने के कारण आज नियंत्रण कक्ष नहीं खुल सका। वैसे उप निदेशक पशुपालन डॉ.एसके द्विवेदी को प्रभारी मनोनीत कर इस पर हर पल निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।

-पशुपालन विभाग स्थापित करेगा कंट्रोल रूम
-मंडलायुक्त ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed