फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ईरान की हवाओं से तप रहा बुंदेलखंड

ईरान की हवाओं से तप रहा बुंदेलखंड

Sun, 02 Jun 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
ईरान की हवाओं से तप रहा बुंदेलखंड
बांदा। प्री-मानसून बारिश न होने से प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। ईरान से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं और कहर ढा रही हैं। रविवार को लगातार चौथे दिन बुंदेलखंड भीषण गर्मी की चपेट में रहा। हालांकि बीती रात और दोपहर में बादलों ने दस्तक दी और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लगभग तीन डिग्री पारे में गिरावट आई। इसके पूर्व अधिकतम पारा साढ़े 48 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा भी 33 डिग्री रहा।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों से पूरे बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और महोबा में पारा 47-48 डिग्री पर मंडरा रहा है। शिद्दत की धूप और उत्तर-पश्चिम चल रही करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की गर्म हवाओं ने मौसम जानलेवा बना दिया है। जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। मौसम विशेषज्ञ इसके पीछे प्री-मानसून में बारिश कम होने और मानसून के आने में लेटलतीफी भी खास वजह बता रहे हैं। बुंदेलखंड और चित्रकूटधाम मंडल यूं भी पहाड़ और पत्थरों से भरपूर होने से दहकता रहता है।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात बादलों के बाद चली तेज आंधी के बीच बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ राहत महसूस हुई। चित्रकूट जिले में तेज आंधी और खासी बारिश से मौसम में कुछ ठंडक आई, लेकिन बिजली गुल होने और आंधी से हुए अन्य नुकसानों से जनजीवन प्रभावित हुआ। रविवार को दोपहर बाद भी बादल आए और मामूली बूंदाबांदी हुई। इसके पूर्व यहां के बाशिंदे 48.5 डिग्री तापमान पर तपते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून के शुरुआती तेवर ही तीखे नजर आ रहे हैं। सामान्य से 5 या 6 डिग्री अधिक तापमान रिकार्ड बना रहा है। न्यूनतम तापमान ने भी पिछले तीन दशकों का रिकार्ड तोड़ दिया है। हालांकि मौसम विभाग अगले दो दिनों में कुछ बदलाव की बात कह रहा है। पूर्वानुमान है कि पुर्वाई हवा से तापमान में कमी आएगी। अलबत्ता आंधी और बूंदाबांदी के आसार बरकरार रहेंगे।


दुनिया में दर्ज हुई बांदा की गर्मी
बांदा। बुंदेलखंड की गर्मी प्रदेश और देश के बाद अब दुनिया में सुर्खियां बन रही हैं। विश्व के तापमान पर नजर रखने वाली संस्था ने हाल ही में दुनिया के 15 सर्वाधिक गर्म शहरों की सूची जारी की है। इसमें छठवां नंबर बांदा (यूपी, भारत) का है। यहां का तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा राजस्थान के गंगा नगर में 49.6 और बीकानेर में 47.9, पिलानी में 47.6, जैसलमेर में 47.2, नरनौल में 47.2, नौगांव में 47.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। इनके अलावा दुनिया के अन्य गर्म देशों में बेनीना (लीबिया) 51.9, जकोबाबाद (पाकिस्तान) 51.1, भावल नगर (पाकिस्तान) 48.5 आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed