{"_id":"5cf01d62bdec22071c2e0b6e","slug":"15592400811-banda-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिन पहले हुई थी शादी, हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिन पहले हुई थी शादी, हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवकाें की मौत हो गई। इनमें से एक की 20 दिन पूर्व शादी हुई थी। पहली घटना में मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। दूसरी घटना में किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं मिले।
सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पंचमपुर (पन्ना) गांव निवासी राजाबाबू (20) पुत्र चुनुबाद राजपूत बुधवार की रात सिजहरी (कालिंजर) गांव से निमंत्रण करके लौट रहा था। सढ़ा-नरैनी मार्ग में मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से जा टकराई।
हेलमेट न लगाने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई। सढ़ा (कालिंजर) पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। भाई श्यामलाल ने बताया कि राजाबाबू की शादी 20 दिन पूर्व हुई थी। पत्नी माया मायके में है।
विज्ञापन
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी रोहित सिंह पटेल (27) पुत्र बालभूषण बाइक पर कैरी (बिसंडा) से वापस लौट रहा था। बुधवार की रात गल्ला मंडी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यूपी-100 ने शव को पीएचसी बिसंडा पहुंचाया और परिजनों को खबर दी। पिता ने बताया कि रोहित स्नातक किए था और रोजगार परक कोर्स की तैयारी कर रहा था। वह अविवाहित था। चार भाई-बहनों में छोटा था। पिता के मुताबिक रोहित हेलमेट लिए था। लेकिन घटनास्थल पर नहीं मिला।