{"_id":"5ce59506bdec22073964f8dc","slug":"15585498184-banda-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम से सटाकर बालू भरे ट्रक खड़ा करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम से सटाकर बालू भरे ट्रक खड़ा करने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रदेश के कई जिलों में ईवीएम को लेकर मचे हंगामे के बीच मंगलवार की रात यहां भी मंडी समिति परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम के पास जमकर हंगामा हुआ। स्ट्रांग रूम के ठीक पीछे दीवार से सटाकर बालू भरे कई ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़े देख सपा, बसपा और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस और अधिकारियों के पहुंचने तथा ट्रकों के तत्काल वहां से हटाने के बाद मामला देर रात शांत हुआ।
मंडी समिति में बांदा, बबेरू, नरैनी और तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम हैं। यहां मतदान के बाद से ईवीएम रखी हुई हैं। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। उधर, खनिज अधिकारी द्वारा 16 मई को पकड़े गए बालू के ओवरलोड ट्रक मंडी समिति परिसर के अंदर तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम की पिछली दीवार से सटाकर खड़े कर दिए गए। करीब डेढ़ दर्जन ट्रकों के कतारबद्ध खड़े कर दिए जाने से स्ट्रांग रूम की दीवार आड़ में हो गई। यह सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ था।
यह देख मंगलवार को देर रात सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला सहित तीनों दलों के कार्यकर्ता पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। ईवीएम बदले जाने अथवा छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की। चुनाव आयोग प्रेक्षक और डीएम से शिकायत की। कुछ ही देर में मंडी सचिव विभा खरे, खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा फोर्स के साथ पहुंच गए। ट्रकों को तत्काल हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया। इसी के बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
खनिज अधिकारी का हास्यास्पद जवाब
बांदा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा से खिलवाड़ के मुद्दे पर खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह का जवाब और भूमिका अजब रही। एक पखवारे पूर्व बनाए गए स्ट्रांग रूम के बारे में खनिज अधिकारी का कहना था कि उन्हें नहीं मालूम कि स्ट्रांग रूम कहां बना है।