फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मतगणना स्थल के पास न नारे न पटाखे

मतगणना स्थल के पास न नारे न पटाखे

Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल के पास न नारे न पटाखे
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हीरा लाल ने कहा कि प्रत्याशी, निर्वाचन व मतगणना अभिकर्ता या अन्य व्यक्ति मतगणना स्थल के नजदीक आतिशबाजी व नारेबाजी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन



धारा 144 का उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। मतगणना स्थल से 100 मीटर दूर तक वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया गया है। मतगणना 23 मई को होना है।

कृषि उत्पादन मंडी समिति में बांदा, बबेरू व नरैनी और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल तिंदवारी विधान सभा की मतगणना होगी।

मात्र तीन दिन शेष होने पर मंडी परिसर में मतगणना की तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम जोरशोर से किए जा रहे हैं।

चारों विधान सभा क्षेत्र की मतगणना कुल 56 टेबिलों पर होगी। प्रत्येक विधान सभा में 14-14 टेबिल लगेंगी। एक सहायक रिटर्निंग आफीसर की टेबिल होगी। सोमवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतगणना 8 बजे से शुरू होगी। 7 बजे तक सभी अधिकारी व कर्मचारी मतगणना स्थल पहुंच जाएं।

विधान सभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफीसर गणना अभिकर्ताओं के पहचान पत्र जारी करेंगे। मतगणना कर्मियों और अभिकर्ताओं का रास्ते अलग-अलग होंगे।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी अभिकर्ता और गणना कर्मी कैलकुलेटर, मोबाइल, माचिस, गुटखा और अन्य ज्वलनशील सामग्री साथ लेकर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना कर्मी पूरी तरह निष्पक्षता व पारदर्शिता से गणना करें। खबरदार किया कि संदेह की कोई गुंजाइश हो तो भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अध्ययन कर लें। बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, वंदिता श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, मंसूर आलम, सहायक निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम नारायण, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सयादव और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उधर, शाम को डीएम हीरा लाल और एसपी गणेश साहा ने मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed