फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पिकअप की टक्कर से सब्जी विक्रेता वृद्धा की मौत

पिकअप की टक्कर से सब्जी विक्रेता वृद्धा की मौत

Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से सब्जी विक्रेता वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। सब्जी बेचने वाली वृद्धा की पिकअप जीप की टक्कर से मौत हो गई। दूसरी घटना में ठेले पर अंडे बेच रहे युवक को मारुति कार ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के रामनगर की भुदली देवी (70) पत्नी मइयादीन गुरुवार की सुबह सब्जी लेकर फेरी के लिए निकली थी। पुराने थाने के पास अतर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप जीप ने पीछे से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल वृद्धा की सीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने अजयगढ़ (पन्ना) निवासी ड्राइवर अरविंद को वाहन समेत पकड़ लिया। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूसरी घटना में शहर के खाईंपार निवासी अंडा विक्रेता शोले ऊर्फ मतीन (38) को जिला परिषद चौराहे पर बुधवार की रात तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ठेलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। घायल अवस्था में शोले को राहगीरों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मजदूरी करने गए युवक की मौत
बांदा। मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा गांव की राजाबाई ने गुरुवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति उसके पुत्र दिनेश को मजदूरी के बहाने निभौर गांव ले गया।

देर शाम उन्हें फोन पर दिनेश के सीएचसी में भर्ती होने की सूचना मिली। परिजन समेत जब वह अस्पताल पहुंची तो दिनेश मृत अवस्था में मिला। मां का आरोप है कि हत्या कर अस्पताल में डाल दिया गया। बताया कि फरवरी में दिनेश की शादी तय थी। उधर, दिनेश को साथ ले जाने वाले व्यक्ति ने बताया था कि मजदूरी करते समय लोहे की सरिया हाईटेंशन लाइन में छूने पर करंट से मौत हो गई।


फेरी वाले की संदिग्ध मौत
बबेरू। गांवों में फेरी लगाकर समान बेचने वाले की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हमीरपुर जिले के भरुवा सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव निवासी शारदा (42) पुत्र भीषम लगभग एक माह से यहां किराए पर रहकर साइकिल से आसपास के गांवों में छुहारा, किशमिश आदि बेचता था। बुधवार को देर रात उमरहनी-सातर गांवों के पास वह बेहोशी हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले आधार कार्ड के पते पर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी की पांच वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसके कोई संतान नहीं है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed