फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बरसात में भी परदेस से नहीं लौटे 12 हजार मजदूर परिवार

बरसात में भी परदेस से नहीं लौटे 12 हजार मजदूर परिवार

Sat, 05 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बरसात में भी परदेस से नहीं लौटे 12 हजार मजदूर परिवार
बांदा। गांवों में रोजगार मुहैया कराने के दावे कुछ भी हों लेकिन धरातल में हकीकत दूसरी है। मनरेगा समेत किसी भी योजना से गांवों में रोजगार नहीं मिल पा रहा। यही वजह है कि रोजी-रोटी की तलाश में यहां से महानगरों को पलायन कर गए हजारों मजदूर परिवार बरसात में भी परदेस से घर नहीं लौटे। उनके घरों में ताले पड़े हैं। हाल ही में गांव-गांव में कई पल्स पोलियो प्रतिरक्षण टीमों ने 12 हजार से ज्यादा घरों में ताले पाए।
विज्ञापन


बारिश में महानगरों में मजदूरी का काम ज्यादातर बंद हो जाता है। ऐसे में हर साल यहां से पलायन करने वाले मजदूर परिवार बरसात के दिनों में वापस वतन (गांव) लौट आते हैं। उन्हें अपने कच्चे खपरैलदार मकानों और झुग्गी-झोपड़ियों को बारिश से बचाने की भी चिंता रहती है।
विज्ञापन


लेकिन इस वर्ष गांवों में रोजगार योजनाएं लगभग ठप होने से मजदूरी के कोई आसार नजर न आने पर हजारों परिवार बारिश में भी वापस नहीं आए। जुलाई माह में चले सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की टीमों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरे जनपद में 12,048 घरों में परिवार नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके फिलहाल जल्दी लौटने की कोई सूचना नहीं है। इनमें सबसे ज्यादा 1990 परिवार नरैनी क्षेत्र के हैं। बबेरू क्षेत्र में 1556, बिसंडा में 1475, तिंदवारी में 1458, जौरही में 1253, कमासिन में 1142, महुआ में 1079, बांदा में 939, अतर्रा में 170 और जसपुरा में 946 घरों में ताले मिले।

-पल्स पोलियो प्रतिरक्षण टीमों ने 12 हजार से ज्यादा घरों में ताले पाए
-रोजगार की तलाश में गए थे, हर साल बरसात में आ जाते थे वापस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed