फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   15-day ultimatum to remove unused electricity poles

Banda News: अनुपयोगी बिजली के खंभे हटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम

Thu, 27 Aug 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
15-day ultimatum to remove unused electricity poles
उद्योग बंधु बैठक में भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पानी, सड़क, नाली और बिजली की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उठाए गए प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान बाजार क्षेत्रों में अनुपयोगी व निष्क्रिय विद्युत खंभों को चिह्नित कर 15 दिन के भीतर अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्धारित अवधि में काम पूरा न हुआ तो शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।

उद्योग बंधु समिति की बैठक में कठिया गेहूं से तैयार दलिया को एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की भी समीक्षा की गई। पात्र उद्यमियों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा गया।
विज्ञापन

भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई, सड़क व नालियों की मरम्मत और अतिरिक्त प्रवेश द्वार पर बॉर्डर गेट लगाने के मामलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उद्यमियों की स्वतंत्र विद्युत फीडर की मांग पर भी संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया। उद्यमी मोहम्मद अंबर की विद्युत लाइन ऊंची कराने की मांग पर अधिशासी अभियंता विद्युत को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट मोचन क्षेत्र के नए फीडर में ओवरलोडिंग की शिकायत पर जांच कर रिपोर्ट मांगी गई। खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय में ठीक कराने और बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा गया। डीएम ने निर्देश दिए कि सीयूजी नंबर पर संपर्क न होने की स्थिति में वैकल्पिक सक्षम अधिकारी का नंबर भी उपलब्ध कराया जाए।
गंदे पेयजल की शिकायतों पर जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों का नगर क्षेत्र में सर्वे कराने और जहां पैच वर्क या मरम्मत नहीं हुई है, उसकी रिपोर्ट देने को कहा गया। डीएम ने मरम्मत कार्य प्राथमिकता से कराने और अभियंताओं से स्थलीय जांच भी कराने के निर्देश दिए।

बाजार में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को फूल वाली गली समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण कर उपयुक्त स्थान चिह्नित करने को कहा गया। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीडीओ अजय कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एमएम वर्मा , अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह समेत संबंधित अधिकारी और उद्योग बंधु व व्यापार बंधु समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed