Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women are eating skills in every field

हर क्षेत्र में कौशल खा रहीं हैं महिलाएं

Wed, 19 Dec 2018 11:39 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Wed, 19 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women are eating skills in every field
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान की श्रृंखला में छात्राओं के बीच समूह वार्ता आयोजित की गई। तीन ग्रुपों में बटीं छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना कौशल दिखा रही हैं।
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं। वह समाज के हर क्षेत्र में अपना कौशल दिखा रही है। छात्रा ने महिलाओं का हौसला बढ़ाने वाला शेर सुनाया। कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी ने कहा कि हमें अपनी कमियां दूर करनी होंगी। तभी महिला मजबूत होंगी।
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि गांवों में स्थिति और खराब है। वहां बालिकाओं को पढ़ने के लिए बाहर नहीं भेजा जाता। डॉ. दीपाली गुप्ता ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों के प्रति सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। डॉ. राजनारायण ने कहा कि महिलाएं आदिकाल से ही सशक्त रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के सशक्त होने का अर्थ पुरुष विरोध कदापि नहीं है। देर तक छात्राओं के बीच सवाल-जवाबों का दौर चला। डॉ. ज्योति मिश्रा सहित डा.सपना सिंह, विनोद सिंह चंदेल आदि भी उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन डॉ. जेबा खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed