{"_id":"5a959f154f1c1b4f588bb295","slug":"141519755029-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक स्कूलों में बच्चों को फिर मिलेंगे मौसमी फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक स्कूलों में बच्चों को फिर मिलेंगे मौसमी फल
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से 10 माह बाद मिले 5.82 करोड़ रुपये
बांदा। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए शासन फिर मेहरबान है। चित्रकूटधाम मंडल में फल वितरण के लिए 5.82 करोड़ रुपये दिए हैं। सप्ताह में एक बार उन्हें मौसमी फल खाने को मिलेंगे।
सपा सरकार ने परिषदीय स्कूलों में फल वितरण की योजना शुरू की थी। लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद फलों का बजट नहीं मिला। दूध और फल का वितरण महीनों से ठप रहा। धनराशि न मिलने से शिक्षक व बच्चे योजना बंद होने को लेकर असंमजस थे। प्रदेश सरकार ने करीब 10 माह बाद स्कूलों में वर्ष 2017-18 का बजट जारी किया है।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों के फल वितरण के लिए बांदा को 2,23,36,932 रुपये, महोबा को 1,12,60,216, हमीरपुर को 92,70,348 रुपये और चित्रकूट जिले को 1,44,93,808 रुपये जारी हुए हैं। मध्याह्न भोजन योजना जिला समन्वयक भास्कर आसवानी ने बताया कि विद्यालयों को जल्द ही फलों के लिए धनराशि भेजी जाएगी।