{"_id":"5e88b7898ebc3e6fd100217a","slug":"14-suspects-and-isolation-wards-handed-over-banda-news-knp553738738","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 संदिग्ध और आइसोलेशन वार्ड के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 संदिग्ध और आइसोलेशन वार्ड के हवाले
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में वार्डों का निरीक्षण करते मंडलायुक्त गौरव दयाल। साथ में डीआईजी दीपक कुमार, डीएम ?
- फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन के 11वें दिन महानगरों से लौटने वालों की संख्या शून्य रही। उधर, विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में बीमार हुए 16 मजदूरों को जिला अस्पताल लाकर उनका इलाज कराया गया। उधर, मेडिकल कालेज में संक्रमण की संभावना के चलते शनिवार को 36 लोगों को भर्ती किया गया है।
इनमें 14 को आइसोलेशन और 22 को क्वारंटीन वार्ड में दाखिल किया गया है। क्वारंटीन वार्ड में 15 लोग पॉजिटिव जमाती के परिजन भी शामिल है। इन्हें मिलाकर मेडिकल कालेज में आइसोलेशन में भर्ती लोगों की कुल संख्या 29 और क्वारंटीन श्रेणी के लोगों की संख्या 22 हो गई है। इनमें कुल सात लोगों की रिपोर्टे आई हैं। इसमें एक पॉजिटिव और 6 निगेटिव हैं। 18 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उधर, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने वालों की लगातार बढ़ती संख्या से मेडिकल कालेज की व्यवस्थाएं फ्लाप होने लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक भर्ती लोगों की जांच को सैंपल भेजने के लिए वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम (वीटीएम) और स्वाब स्टिक नहीं है। इस बाबत प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
फिलहाल पीजीआई (लखनऊ) में भी किट का अभाव बताया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मांग पर उत्तर प्रदेश मेडिकल कार्पोरेशन ने 1200 क्लोरोक्वीन टेबलेट की आपूर्ति कर दी है। उधर, शनिवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आइसोलेशन वार्डों के बारे में प्रधानाचार्य से जानकारियां लीं। डीआईजी दीपक कुमार, डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी डा.एसएस मीणा व सीएमओ डा.संतोष कुमार आदि भी शामिल थे।
सांसद ने बांटी राहत
मटौंध। राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने शनिवार को पपरेंदा, निवाइच, पैलानी, जसपुरा, चौकी पुरवा आदि में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को लंच पैकेट व फल बांटे। लॉकडाउन में प्रशासन के सहयोग की अपील की। राजेंद्र यादव, पतिराखन निषाद, लल्लू साहू, रामप्रताप चक्रवर्ती, अशोक यादव आदि साथ रहे।