फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   14 mines will be available in 6 months by taking 27 crore royalty

27 करोड़ रायल्टी लेकर 6 माह को मिलेंगी 14 खदानें

Sun, 31 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
14 mines will be available in 6 months by taking 27 crore royalty
बांदा। जिले की 12 से ज्यादा खदानों को पांच साल के पट्टे पर विभिन्न कंपनियों को देने के बाद अब खनिज विभाग सिर्फ छह माह के लिए जिले की 14 खदानों को पट्टे में देने की तैयारी में जुट गया है। इस छोटी सी पट्टा अवधि में खनिज विभाग के खजाने में लगभग 27 करोड़ रायल्टी और करीब 16 करोड़ अर्नेस्ट मनी के रूप में जमा होंगे। खनिज विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए रविवार को ई-टेंडर जारी कर दिए। 11 जून को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने हाल ही में छह माह की अल्प अवधि के खनन पट्टे देने का निर्णय लिया है। इस पर अमल शुरू हो गया है। डीएम ने मई के आखिरी दिन रविवार को जिले की बांदा, पैलानी, अतर्रा, नरैनी और बबेरू की तहसीलों की 14 खदानों को छह माह के पट्टे पर देने पर ई-टेंडर की सूचना प्रकाशित कराई है। 5 जून तक ई-टेंडर पडे़ंगे और 11 जून को समिति के सामने इन्हें खोला जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि 30 जून से खनन पर रोक लग जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि 6 माह के इन पट्टाधारकों को शायद जून के आखिरी हफ्ते में कुछ खनन का मौका मिल जाए। आमंत्रित किए गए इन टेंडरों में केन और बागेन नदियों की खदानें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खदानों का क्षेत्रफल 746.91 एकड़ है। इन खदानों से 6 माह में 25 करोड़ 22 लाख 500 सौ घन मीटर बालू निकाली जाएगी। खनिज विभाग को 6 माह में रायल्टी के रूप में 26 करोड़ 97 लाख 75 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा अर्नेस्ट मनी के रूप में 15 करोड़ 72 लाख 32 हजार रुपये सरकारी खजाने में जमा होंगे।

इन खदानों में होगा 6 माह खनन
बांदा तहसील (केन नदी): दुरेड़ी (59.30 एकड़)। पैलानी तहसील : सिंधनकलां (44.97 एकड़), सिंधनकलां (46.95 एकड़), पड़ोहरा खादर (34.59 एकड़), अमलोर (62.49 एकड़), अमलोर खादर (62.49 एकड़), सांड़ी खादर (32.12 एकड़)। अतर्रा तहसील (बागेन नदी): भदांव (56.68 एकड़), बदौसा (24.71 एकड़), महुटा (51.89 एकड़)। नरैनी तहसील (केन नदी): कोलावल रायपुर (49.42 एकड़), रिसौरा (44.47 एकड़), नेहालपुर स्यौढ़ा (79.07 एकड़), जरर (79.76 एकड़)। बबेरू तहसील (बागेन नदी): लोहरा (42 एकड़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed