फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   14 found corona infected, death of old man

14 कोरोना संक्रमित मिले, वृद्ध की मौत

Fri, 20 May 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
14 found corona infected, death of old man
बांदा। कोरोना की संभावित चौथी लहर की दस्तक के बीच कई दिनों बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दहाई पार कर गया है। शुक्रवार को 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें सात महिलाएं हैं। उधर, मेडिकल कालेज में भर्ती संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। चौथी लहर में यह पहली मौत है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फिर तेजी से पांव फैला रहा है। गुरुवार को सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इसके अगले ही दिन शुक्रवार को इनकी संख्या दोगुना होकर 14 पॉजिटिव मरीज हो गए। मेडिकल कालेज में 3, बड़ोखर खुर्द गांव में 8 व बिसंडा में 3 मरीज पाए गए। अब सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 33 हो गया है। इनमें 9 मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। शेष होम आइसोलेशन में हैं। नोडल अधिकारी डॉ. प्रसून खरे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती शहर के कटरा निवासी 60 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed