{"_id":"69d9483328e7a670880f90c4","slug":"13889-lakh-approved-for-the-rejuvenation-of-kabir-ashram-banda-news-c-212-1-bnd1017-144318-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कबीर आश्रम के कायाकल्प को 138.89 लाख रुपये की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कबीर आश्रम के कायाकल्प को 138.89 लाख रुपये की मंजूरी
Sat, 11 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 10 प्रकाश द्विवेदी। स्त्रोत : स्वय
बांदा। जनपद के बड़ोखर विकासखंड की भरखरी ग्राम पंचायत स्थित कबीर आश्रम का कायाकल्प होगा। भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से पर्यटन विभाग ने इसके समग्र विकास हेतु 138.89 लाख रुपये स्वीकृत किए।
परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपी गई, जिसे पहली किश्त के रूप में 70 लाख रुपये जारी किए गए। स्वीकृत कार्यों में आगंतुकों के लिए यात्री हॉल और एक आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण शामिल है।
परिसर में रेड स्टोन और कोटा स्टोन का फर्श लगाया जाएगा। सोलर स्ट्रीट लाइटें और बोलार्ड लाइटें भी स्थापित होंगी। आरसीसी बेंच, डस्टबिन और संकेत पट्टिकाएं लगाई जाएंगी। सैंड स्टोन म्यूरल, सुगम रास्ते और शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर लगेंगे। आकर्षक बागवानी का कार्य भी कराया जाएगा।