{"_id":"5c855484bdec2213fa1f9e84","slug":"121552241796-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 लाख के विकास कार्यों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 लाख के विकास कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के चकला गांव में 8 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। रविवार को क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने बताया इस वित्तीय वर्ष में उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी की स्वीकृति और सहयोग से लगभग 90 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत कराए हैं।
इनमें सादी मदनपुर और गौसीपुर में 25-25 लाख की सीसी सड़क, चिल्ला में दुकानों और सरस हॉट में इंटरलाकिंग, पिपरहरी में टावर से भदइया तालाब तक एक किलोमीटर का काम प्रमुख है। दीपा ने बताया इसी वित्तीय वर्ष में तारा, बिछवाही, अतरहट, अमलोर, छिरहुंटा, कुम्हौली, सहूरपुर, पैलानी, पलरा आदि गांवों में सीसी रोड के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी हैं। लोकार्पण के अवसर पर पूर्व प्रधान रामकिशुन निषाद, राजेश पटेल, वीरेंद्र सिंह, आनंद पाल सिंह, गोरे निषाद, जावेद अली आदि रहे। ब्यूरो