{"_id":"5c06c207bdec22419e1f4a20","slug":"121543946759-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में पुजारी और परास्नातक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में पुजारी और परास्नातक की मौत
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के नौमील (हथौरा) के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। उनके साथ बैठे दो अन्य घायल हो गए। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक परास्नातक और दूसरा बबेरू में मंदिर पुजारी था।
घटना सोमवार की देर शाम करीब 8 बजे की है। बांदा शहर के जंगल दफ्तर निवासी दयाशंकर (30) पुत्र कामता यादव अपने मौसेरे भाई अनिल (16) पुत्र अवधेश के साथ पैतृक गांव मुरवल से बाइक पर वापस बांदा आ रहा था। शहर से करीब आठ किलोमीटर पहले बांदा-बबेरू रोड पर नौमील गांव के पास बांदा की तरफ से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक दयाशंकर और दूसरी बाइक के चालक बबेरू कस्बा निवासी लवकेश कुमार (34) पुत्र बाला प्रसाद की वहीं मौत हो गई। दयाशंकर की बाइक पर बैठा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक चालक पर बैठा निभौर गांव निवासी को मामूली चोटें आई। यूपी-100 ने दोनों शवों और घायल अनिल को जिला अस्पताल लाए। दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
दयाशंकर एमए-अर्थशास्त्र उत्तीर्ण था। प्राइवेट जॉब कर रहा था। पिछले वर्ष उसकी शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। लवकेश बबेरू को मढ़ी दाई मंदिर में पुजारी बताया गया है। वह अविवाहित था।
विज्ञापन
-दोनों की बाइकें आमने-सामने टकराईं
-बाइक सवार दो अन्य घायल
-हेलमेट नहीं लगाए थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो