{"_id":"5aba872b4f1c1b2d3e8b4bf6","slug":"121522173739-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी से गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी से गिरने से किसान की मौत
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ओरन/बिसंडा (बांदा)। भूसे से भरी बैलगाड़ी की रस्सी कसते समय नीचे गिर जाने से वृद्ध किसान की मौत हो गई। एक अन्य किसान का शव घर में पड़ा मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में बृजमोहन उर्फ मोहन (62) पुत्र गज्जू पटेल मंगलवार सुबह खलिहान में बैलगाड़ी पर लदे भूसे के बोरों की रस्सी कस रहा था। अचानक रस्सी टूटने से वह सिर के बल नीचे आ गिरा। उसकी वहीं मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पुत्र विष्णु कुमार ने बताया कि पिता के नाम छह बीघा खेती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के अदरी गांव में एखलाक (75) का शव मंगलवार की सुबह घर के कमरे में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। छह माह पूर्व पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी है। वह यहां अकेला रहता था। दो दिन से बाहर न आने पर पड़ोसियों ने गांव में मृतक के भांजे भूरा को सूचना दी। छत के रास्ते अंदर जाकर देख तो उसका शव मिला। भांजे के मुताबिक वृद्ध श्वांस का रोगी था। मृतक के नाम पर तीन बीघा जमीन है। पैलानी थानाध्यक्ष शिव प्रसाद ने प्रथमदृष्टया बीमारी से मौत होना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
-एक वृद्ध किसान का घर में शव मिला