{"_id":"6ab01d2d6cefaa05610d2dda","slug":"1200-cusecs-of-water-released-from-bariarpur-dam-banda-news-c-212-1-bnd1007-152367-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बरियारपुर बांध से छोड़ा 1200 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बरियारपुर बांध से छोड़ा 1200 क्यूसेक पानी
Sun, 20 Sep 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
करतल। सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के बरियारपुर बांध हेड से मुख्य नहर में 1200 क्यूसेक पानी का संचालन फिर शुरू कर दिया गया है। नरैनी और मुख्य नहर क्षेत्र के किसानों की मांग को देखते हुए फिलहाल इतनी मात्रा में पानी छोड़ा गया है।
अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि किसानों की मांग के आधार पर नहर में 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। केन कैनाल और निचले क्षेत्र में पानी की मांग बढ़ने पर इसकी मात्रा भी बढ़ाई जा सकती है।
किसानों धर्मराज, सत्येंद्र, जीवा, लोकेंद्र और राशिद ने बताया कि धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत थी। बारिश के बाद खेतों में नमी कम होने से फसल में कीट लगने की समस्या भी सामने आ रही थी। नहर में पानी आने से धान की सिंचाई हो सकेगी और फसल को लाभ मिलेगा।