फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   12 candidates including Congress, CPI filed nomination

कांग्रेस, भाकपा सहित 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 02 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
12 candidates including Congress, CPI filed nomination
12 candidates including Congress, CPI filed nomination - फोटो : BANDA
बांदा। जिले की चार विधानसभा सीटों पर चल रही नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित 12 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। उधर, नौ संभावित प्रत्याशियों ने 19 सेट पर्चे खरीदे। अब तक 107 दावेदारों ने 289 सेट लिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। बुधवार को पर्चा भरने वाले प्रत्याशियों की भीड़ रही। बांदा सदर सीट से कांग्रेस के लक्ष्मी नारायन गुप्ता ने तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया। इसी सीट पर आम जनता पार्टी इंडिया से रामप्रसाद सिंह और निर्दलीय अनीस ने भी नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन

तिंदवारी विधानसभा सीट से बाबूलाल व मधुराज (निर्दलीय), डॉ. रामचंद्र सरस (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी), नरैनी विधानसभा सीट से पवन देवी (कांग्रेस), दयाराम (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), हरिबाबू (बुंदेलखंड क्रांति पार्टी) और बबेरू विधान सभा सीट से समता देवी (बहुजन मुक्ति पार्टी), राजबहादुर (राष्ट्रीय विकलांग पार्टी), जयपाल (भारत स्वाभिमान पार्टी) ने सदर तहसील पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सपा प्रत्याशी किरन वर्मा (नरैनी सुरक्षित) और बृजेश प्रजापति (तिंदवारी) ने दोबारा दो-दो सेट में नामांकन कराया। हालांकि नामांकन शुरू होने पर किरन ने सबसे पहले पर्चा भरा था। बुधवार को उन्होंने दोबारा नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी, भारत स्वाभिमान पार्टी सहित नौ प्रत्याशियों ने 19 सेट पर्चे खरीदे। अब तक कुल 107 संभावित प्रत्याशियों ने 289 सेट नामांकन पर्चे लिए हैं। इनमें अधिकांश निर्दलीय हैं।

12 candidates including Congress, CPI filed nomination

12 candidates including Congress, CPI filed nomination- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed