{"_id":"5c718d0abdec2211b70606de","slug":"11550945546-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-एमपी सीमा पर अवैध शराब पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-एमपी सीमा पर अवैध शराब पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले यूपी-एमपी के अधिकारियों ने सीमाओं पर अवैध शराब की तस्करी और खरीद-फरोख्त पर नजरें गड़ा दी हैं। सीमावर्ती पन्ना (मध्य प्रदेश) के कलक्टर ने ‘रूल ऑफ लॉ’ पालन का हवाला देते हुए यहां डीएम को भेजे पत्र में सीमा पर अवैध शराब पर शिकंजा कसने का अनुरोध किया है।
पन्ना कलेक्टर मनोज खत्री ने पत्र में कहा है कि चुनाव के दौरान पन्ना व बांदा जिले की सीमाओं से अवैध शराब का कारोबार हो सकता है। रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने बांदा डीएम से अनुरोध किया कि पन्ना जिले की अंतर्राज्यीय सीमा से 5 किलोमीटर दायरे में शराब दुकानों की निगरानी और सीमा क्षेत्र में गश्त बढ़ाना आवश्यक है।
दोनों राज्यों के आबकारी विभाग की टीमें आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करें। कलक्टर ने अपने यहां के आबकारी अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। इधर, बांदा डीएम हीरालाल ने भी पन्ना के कलक्टर को पत्र भेजकर भरपूर सहयोग का भरोसा दिया है। आबकारी अधिकारियों को पन्ना के अधिकारियों समन्वय के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।