फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   112 MoUs worth 9972 crores for industries

बांदा: उद्योगों के लिए 9972 करोड़ के 112 एमओयू

Mon, 13 Feb 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
112 MoUs worth 9972 crores for industries
बांदा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ कार्यक्रम हुआ। बुंदेलखंड के विकास के लिए काफी बड़ी धनराशि के प्रस्ताव उद्यमियों द्वारा दिए गए हैं। बांदा में 112 उद्यमियों ने 9971.77 करोड़ निवेश पर सहमति जताई है। एमओयू भी हस्ताक्षरित हो गए। साथ ही मोटे अनाज के जींस उत्पादन पर भी चर्चा हुई और किसानों को इससे लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अफसरों ने उद्यमियों को बताया कि बुंदेलखंड में पर्यटन, मेडिकल, शिक्षा के क्षेत्र में निवेश कर कार्य करने की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

निवेश कुंभ कार्यक्रम में मंडलायुक्त आरपी सिंह और डीएम दीपा रंजन मौजूद रहीं। उन्होंने उद्यमियों को सरकार से मिलने वाली सहूलियतें तो बताई ही, साथ ही उद्योगों के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। विभिन्न उद्यमियों द्वारा डेयरी, रियल स्टेट, पर्यटन, शिक्षा, मेडिकल क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मनोज शिवहरे, श्यामजीनिगम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, मनोज जैन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एडीएम (नमामि गंगे), उद्यमी, स्नातक, परास्नातक स्तर के छात्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
लखनऊ में हो रहे समिट में शामिल होने वाले उद्यमी बोले
यह तय नहीं कि जमीन कैसे मिलेगी
बांदा में 20 करोड़ की लागत से डेयरी प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दे रखा है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू साइन हो गए। हालांकि अभी यह तय नहीं हो सका कि डेयरी प्लांट को जमीन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी या फिर खुद की जमीन पर लगाना होगा। लखनऊ में हो रहे समिट में शनिवार को उन्हें बुलाया गया है। समिट के बाद प्रोजेक्ट फाइल दुग्धशाला विभाग को सौंपकर वह यह मुद्दा जरूर उठाएंगे।-संजय सिंह गौतम, एसएसजी कांस्ट्रक्शन, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नौकरशाही हावी न हो, आसानी से काम करें
बांदा और कानपुर में होटल/रिसार्ट के लिए निवेश का प्रस्ताव दे रखा है। बांदा में 30 करोड़ और कानपुर में करीब 40 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया है। शुक्रवार को लखनऊ में हो रहे समिट उन्हें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी शासन से मांग है कि प्रोजेक्ट स्थापना में नौकरशाही हावी न हो। निवेशकों का सहयोग करें और आसानी के साथ उनके कार्यों को पूरा कराया जाए।- शैलेंद्र दीक्षित कमलेश्वरम इन्फ्रास्ट्रक्चर, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed