{"_id":"5c0ea905bdec2241a9113d2e","slug":"111544464645-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"181 डायल कर महिलाएं लें सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
181 डायल कर महिलाएं लें सुविधाएं
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बांदा। नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान में महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पूरे जिले में शिविर लगाए जा रहे हैं। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-181 के बारे में जानकारियां दी गई हैं।
सोमवार को जिला महिला व पुरुष अस्पतालों में शिविर लगाए गए। आपकी सखी : आशा ज्योति केंद्र के तत्वावधान में केंद्र की महिलाओं ने अस्पताल में आईं महिलाओं को पोस्टर और पर्चे बांटकर सशक्तीकरण संकल्प अभियान के बारे में बताया। लगभग तीन सौ महिलाओं को जानकारियां दी गईं।
महिला अस्पताल में सेंटर मैनेजर रामदेवी साहू और मनोवैज्ञानिक परामर्शदात्री अनीता वर्मा तथा पुरुष अस्पताल में मनोसामाजिक परामर्शदात्री मृदुला चतुर्वेदी व सोशल केस वर्कर वैशाली गुप्ता तथा ट्रामा सेंटर में सुगमकर्ता किरन देवी और विनोद पायलट ने अभियान चलाया। तीनों शिविरों में 304 महिलाओं को जागरूक किया गया। बताया गया कि 20 नवंबर से चल रहा यह अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप कर रहे हैं। इसके प्रभारी डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार हैं।
विज्ञापन
नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान में आशा ज्योति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को बताया जा रहा है कि मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, छेड़छाड़, दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, अल्पावास के साथ ही परामर्श, चाइल्ड लाइन, चिकित्सीय सुविधा, तत्काल पुलिस सहायता, विशेष सहायता, रेस्क्यू वैन, पुलिस रिपोर्टिंग चौकी आदि सुविधाएं के लिए टोल फ्री नंबर-181 डायल करें।