फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, दो की मौत

ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, दो की मौत

Wed, 31 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, दो की मौत
बांदा । ताजिया देखकर लौट रही सवारियों से भरे टेंपो को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। टेंपो पलट गया और उससे सड़क पर गिरे एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। टेंपो सवार 10 वर्षीय बालिका की जिला अस्पताल में मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा से लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


घटना बुधवार को शाम नेशनल हाईवे पर तुर्रा गांव के मजरा धोबिन पुरवा के पास हुई। बदौसा से ताजिया देखकर लौट रहे महिला, पुरुषों व बच्चों से भरे टेंपो को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलकर मौके पर मरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। घायलों में साहिबा (15) पुत्री हाफिज, आलम (6) पुत्र हनीफ, दिलशाद (10) पुत्र नौशाद, खुशबू (15) पुत्री नौशाद, गुलफ्शां (6) पुत्री हाफिज, नौशाद (3) पुत्र अतहर अली, शाहिद (12) पुत्र हसन अली, शकीला (40) पत्नी हसन और वाजिद (13) पुत्र हाफिज और अतर्रा निवासी आमना (10) पुत्र हामिद अली गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन


एसओ आलोक कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों की मदद से अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां आमना की भी मौत हो गई। उधर, टेंपो को टक्कर मारने वाला ट्रक भागते समय अतर्रा थाने में घुस गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed