{"_id":"59cbee1a4f1c1b78548b4b47","slug":"111506536986-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से बालिका की मौत, कई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से बालिका की मौत, कई भर्ती
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा । जिला अस्पताल में दिमागी बुखार से बालिका की मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा अन्य मरीज भर्ती कराए गए हैं। तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव में रोशनी (7) पुत्री रामलाल चार दिन से दिमागी बुखार से पीड़ित थी। परिजन उसका इलाज पास के क्लीनिक में करा रहे थे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर मंगलवार को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, बिसंडा की रेखा (16), अतर्रा में मिर्ची लाल (17) पुत्र भोला , शहर के कालुकुआं में आरती (14), बबेरु की उमा देवी (53), ओरन में सर्वेश (57), बबेरु का रिंकू (27) आदि आधा दर्जन से ज्यादा बुखार ग्रसित मरीज भर्ती हैं।
-दिमागी बुखार से बालिका की मौत, कई भर्ती