{"_id":"76ac9c1abe264427a86ca8eda7d398b4","slug":"1002-nomination-to-head-the-third-stage-final-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में अंतिम दिन प्रधान के 1002 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में अंतिम दिन प्रधान के 1002 नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/नरैनी। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नरैनी व
विज्ञापन
बिसंडा ब्लाक के 132 ग्राम प्रधान पदों के लिए अंतिम दिन 1002 प्रत्याशियों
ने नामांकन कराया।
सदस्य के लिए मात्र 1465 पर्चे दाखिल हुए। उधर, शुक्रवार को ब्लाक कार्यालयों में नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीसरे चरण में नरैनी ब्लाक की 83 और बिसंडा ब्लाक की 49 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं।
सोमवार को यहां प्रधान पद के लिए देर शाम तक नामांकन कराने वालों की कतार लगी रहीं। नरैनी ब्लाक के आरओ अख्तर हुसैन के साथ 13 एआरओ ने अलग-अलग काउंटरों में पर्चे दाखिल कराए।
यहां प्रधान के 512 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इसके पहले यहां शनिवार को 915 प्रधान पर और 1270 सदस्य पद के पर्चे दाखिल हुए थे। उधर, सदस्य के लिए 960 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
इसी तरह बिसंडा ब्लाक में 49 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 490 पर्चे दाखिल हुए। शनिवार को यहां 505 नामांकन हुए थे। सदस्य के 673 वार्डों में 505 ने नामांकन किया।
शनिवार को 565 ने पर्चे दाखिल किए थे। आरओ इमत्याज कुरैशी के साथ आठ एआरओ ने न्याय पंचायतवार अलग-अलग काउंटरों में नामांकन पत्र दाखिल कराए।