फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   10 more roads of the division will be improved with Rs 11 crore

Banda News: 11 करोड़ से सुधरेंगी मंडल की 10 और सड़कें

Mon, 26 Feb 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 more roads of the division will be improved with Rs 11 crore
बांदा। चुनाव से पहले करीब 11 करोड़ की लागत से चित्रकूटधाम मंडल की 10 और सड़कों की दशा सुधरेगी। शासन ने विशेष मरम्मत योजना के तहत प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़क में बांदा की पांच, चित्रकूट की एक, हमीरपुर व महोबा की दो-दो सड़कें शामिल हैं। इसके पहले मंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की 210 सड़कों स्वीकृत हुई थीं।
विज्ञापन


मंडल की ज्वलंत समस्याओं व मुद्दों मेंं शामिल यहां की बदहाल सड़कों को चुनाव के पहले ही दुरुस्त किया जा रहा है। जनवरी में सरकार ने प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सात हजार से अधिक के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए 69 अरब रुपये स्वीकृत किए थे। इनमें चित्रकूटधाम मंडल की 175 ग्रामीण व 35 शहरी क्षेत्रों की सड़कें शामिल थीं। इधर, सरकार ने पुन: 40 लाख से अधिक की विशेष मरम्मत वाली प्रदेश की 88 सड़कों को स्वीकृति दी है। मरम्मत में 111 करोड़ से अधिक खर्च होंगे।
विज्ञापन

हाल ही में स्वीकृत हुए 11 करोड़ में बांदा में 594.25 लाख की लागत से पांच सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। महोबा में 266.63 लाख की लागत से दो सड़कों, हमीरपुर में 167.56 लाख की लागत से दो सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। चित्रकूट में 71.12 लाख की लागत से एक सड़क का दुरूस्तीकरण होगा। सड़कों के मरम्मत का कार्य मार्च के अंत तक पूरा हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। जल्द मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एंबुलेंस भी नहीं जाती, बारिश में होती मुसीबत
इन 10 सड़कों में वे सड़कें शामिल हैं, जहां बारिश के दिनों में आवागमन मुश्किल भरा होता था। कुछ सड़कें तो कीचड़ व दलदल में तब्दील हो जाती थी। कुछ ऐसी भी सड़कें हैं, जिनमें चलने से अक्सर एंबुलेंस चालक भी इंकार कर दिया करते थे। सड़कों की दशा सुधरने से लोगों को काफी राहत होगी।



- इन सड़कों को मिली स्वीकृति-
बांदा: बबेरू-कमासिन होते हुए बेर्राव परसौली ओरन संपर्क मार्ग, दोहतरा-बेंदाघाट-जलालपुर मार्ग, पैलानी गलौली सिंधनकला होते हुए गुरगवां लसड़ा मार्ग, गुढ़ाकला संपर्क मार्ग,
चित्रकूट में देवांगना ददरी मारकुंडी मार्ग
हमीरपुर में पारा कैथी गखेडी मार्ग, हमीरपुर कालपी मार्ग व पुलिया निर्माण
महोबा में बौरा सतारी पनारा होते हुए गौरहारी मार्ग, जमाला किल्हौआ भेटवराकलां गौरहारी मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed