{"_id":"590a22754f1c1b37094411ae","slug":"10-mines-silenced-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी माह टूटेगा 10 खदानों का सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी माह टूटेगा 10 खदानों का सन्नाटा
banda
Updated Thu, 04 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस माह के अंत तक बालू खदानों का सन्नाटा टूटने लगेगा। कोर्ट के सख्त निर्देशों पर खनिज विभाग ने आनन-फानन जनपद की तीन तहसीलों में 10 खदानों के पट्टों (परमिट) के लिए ई-टेंडर आमंत्रित कर लिए हैं। 11 मई तक टेंडर लिए जाएंगे। 15 को इन्हें खोला जाएगा।
पिछले माह इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को आदेश दिए हैं कि रिक्त पड़ी खदानों के ई-टेंडर से पट्टे कर दिए जाएं। हाईकोर्ट ने इस प्रक्रिया के लिए समय सारणी भी दी है। यहां खनिज विभाग ने 10 खदानें चिन्हित कर इनके ई-टेंडर आमंत्रित करने की सूचना जारी कर दी है। बांदा सदर तहसील में चार खदानें पट्टे पर दी जाएंगी। इनका क्षेत्रफल 39 एकड़ है। खनिज विभाग ने इन चारों खदानों में कुल 3,04,100 घन मीटर बालू का भंडार बताया है।
पैलानी तहसील में तीन खदानें पट्टे पर दी जा रही हैं। इनका कुल रकबा 30 एकड़ है। तीनों खदानों में कुल 2,42,820 घन मीटर बालू का भंडार है। अतर्रा तहसील की तीन खदानों का क्षेत्रफल भी 30.05 एकड़ है। इनमें कुल 1,21,610 घन मीटर बालू का खनन होगा। ई-टेंडर 11 मई को शाम 5 बजे तक अपलोड किए जा सकते हैं। 15 मई को समिति द्वारा खोला जाएगा।