फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   10 hearing on illegal mining probe

अवैध खनन की सीबीआई जांच पर सुनवाई 10 को

Fri, 23 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 23 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
10 hearing on illegal mining probe
नरैनी क्षेत्र में नदी से निकाली जा रही अवैध रूप से बालू। - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध खनन की शुरू हुई जांच फिर तेजी पकड़ेगी। प्रदेश के कई जिलों के अलावा जांच के घेरे में बुंदेलखंड भी शामिल है। हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच और कार्रवाई पर हो रही लेटलतीफी पर असंतोष जताते हुए सीबीआई से पूछा कि अवैध खनन में अब तक उसने क्या कार्रवाई की है? सीबीआई ने बचाव के लिए सुप्रीमकोर्ट के आदेश का सहारा लिया है। हाईकोर्ट इस पर 10 जनवरी को फिर सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


इसी वर्ष जुलाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अमरसिंह की याचिका पर अवैध खनन की जांच सीबीआई को करने के आदेश दिए थे। इस आदेश से बालू माफियाओं और अवैध खनन में संलिप्त कारोबारियों में खलबली मच गई थी। सीबीआई ने बांदा समेत बुंदेलखंड के सभी जिलों में जाकर खनिज विभाग से कई दस्तावेज कब्जे में लिए थे।
विज्ञापन


इनमें बालू खदानों के पट्टे, भंडारण लाइसेंस और रिक्त खदानों की सूची भी शामिल थी। खनिज अधिकारियों और विभागीय कर्मियों से पूछताछ भी हुई थी। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की जांच को लेकर दायर याचिका में कुछ आदेश पारित कर दिए। सीबीआई जांच के घेरे में आने वालों ने यह चर्चा फैला दी कि जांच पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट में इस मामले की पैरवी कर रहीं अधिवक्ता हिमाद्री बत्रा के मुताबिक 16 दिसंबर को हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस ने इस मामले में सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश ने सीबीआई के अधिवक्ता से पूछा कि सीबीआई ने अब तक जांच में क्या-क्या कार्रवाई की? सीबीआई अधिवक्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर यह स्पष्ट पता किया जा रहा है कि जांच होनी है या नहीं? सीबीआई अधिवक्ता ने इसके लिए कुछ मोहलत मांगी। हाईकोर्ट ने इस पर अगली सुनवाई के लिए 10 जनवरी निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed