{"_id":"612d1a898ebc3e79f825446c","slug":"10-33-crore-sent-to-the-accounts-of-2067-beneficiaries-banda-news-knp6491937175","type":"story","status":"publish","title_hn":"2067 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 10.33 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2067 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 10.33 करोड़
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 2067 लाभार्थियों को 10.335 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के जरिए सीधे उनके खातों में भेजी गई। इनमें 1064 लाभार्थियों को प्रथम और 1003 को तृतीय किस्त मिली।
ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को संबोधित किया। सीधे संवाद में यहां के लाभार्थियों की बारी नहीं आ सकी। संबोधन के बाद किस्तें खातों में ट्रांसफर की गईं। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों को बुलाया गया था।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के तहत मुख्यमंत्री ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी और अधिकारियों से कहा कि पात्रों को पूरी ईमानदारी के साथ योजनाओं का लाभ दें। किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
कहा कि जांच के दौरान पूरी पारदर्शिता बरतें। चेताया कि किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान सीएम ने लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूरा करने के भी निर्देश दिए।
नगर विकास नगर विकास, शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टंडन और राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने भी अधिकारियों को योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जनपद में 17,169 आवास स्वीकृत हैं। जिसके सापेक्ष 12,831 लाभार्थी पात्र पाए गए। 12,571 लाभार्थियों को प्रथम, 10,560 को द्वितीय व 6821 को तृतीय किस्त अवमुक्त की जा चुकी है।
अब तक 9040 आवास पूरे हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने पीएम आवास योजना व स्वनिधि योजना के 80 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कहा कि हमारे जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान की सुविधाएं अहम है।
अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, डिप्टी कलक्टर महेंद्र प्रताप, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बुद्ध प्रकाश, सिटी मिशन प्रबंधक आशीष अग्निहोत्री, इंजीनियर (सीएलटीसी) अर्जुन सिंह, एमआईएस रवि तिवारी, सीएमएम आशीष अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।