फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1.21 lakh children did not get sweaters

1.21 लाख बच्चों को नहीं मिले स्वेटर

Fri, 27 Nov 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
1.21 lakh children did not get sweaters
बांदा। नवंबर माह बीतने को है, परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 1,21,395 को स्वेटर नहीं मिले। सर्दी चरम में है। ऐसे में स्वेटर का वितरण शत प्रतिशत नहीं हो पा रहा। जैम पोर्टल के माध्यम से की गई खरीद और सप्लाई पहुंचने में हो रही देरी से बच्चे ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में देरी से शुरू हुए शिक्षा सत्र में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 2,17,975 बच्चों को नवंबर माह के अंत तक स्वेटर का वितरण किया जाना था। टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी के चलते अब तक महज 95,580 बच्चों को स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

यह लगभग 43.85 फीसदी है। नगर क्षेत्र, बड़ोखर ब्लॉक, महुवा ब्लॉक और नरैनी ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में स्वेटर का वितरण किया जा चुका है। विभाग का दावा है कि वह जल्द ही शत-प्रतिशत स्वेटर का वितरण करा देंगे। वितरण की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस वर्ष जैम पोर्टल के माध्यम से खरीद किए जाने पर प्रति छात्र 135 रुपये कीमत का स्वेटर कंपनी ने सप्लाई किया है। सरकार को प्रति छात्र 65 रुपये की बचत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैम पोर्टल के माध्यम से स्वेटर की खरीद की गई है। कंपनी द्वारा स्वेटर की खेप आने पर ब्लॉक वार स्वेटर का वितरण शुरू है। जल्द ही शत-प्रतिशत स्वेटर का वितरण करा दिया जाएगा। -हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed