{"_id":"687939fc57814f980009d37c","slug":"youth-will-get-a-chance-to-become-skilled-balrampur-news-c-99-1-brp1008-129704-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: युवाओं को मिलेगा हुनरमंद बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: युवाओं को मिलेगा हुनरमंद बनने का मौका
Thu, 17 Jul 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े युवाओं को आत्मनिर्भर और दक्ष बनाने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 18 जुलाई को बलरामपुर के उतरौला रोड स्थित धर्मपुर उद्योग कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पात्र युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची और धोबी जैसे पारंपरिक पेशों से जुड़े युवक-युवतियों को 10 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को उन्नत टूलकिट और प्रति प्रशिक्षु 4000 का मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। सहायक प्रबंधक उद्योग अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं, चाहे वे किसी भी जाति या वर्ग से हों। उनका कहना है कि यह योजना पारंपरिक हुनर को न केवल नई पहचान देगी, बल्कि आधुनिक तकनीक के साथ रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि 27 व 28 जून को आयोजित साक्षात्कार में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को भी इस बार मौका दिया जा रहा है। वे नए आवेदकों के साथ इस प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।
-- - महत्वपूर्ण जानकारी
साक्षात्कार तिथि: 18 जुलाई 2025
स्थान: उतरौला रोड, धर्मपुर स्थित उद्योग कार्यालय
समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
लाभार्थी: पारंपरिक पेशों से जुड़े 18-40 वर्ष के युवक-युवतियां
-- -आवश्यक दस्तावेज
पहचान पत्र
आधार कार्ड
आयु प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
ऑनलाइन आवेदन की रसीद