Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth will become self-reliant through the Chief Minister's Youth Self-Employment Scheme and the ODOP (One District One Product) scheme

Balrampur News: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार व ओडीओपी योजना से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा

Sat, 07 Nov 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Youth will become self-reliant through the Chief Minister's Youth Self-Employment Scheme and the ODOP (One District One Product) scheme
बलरामपुर। जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना उम्मीद की किरण बन रही है। योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। इससे जिले के युवाओं में अपना कारोबार शुरू करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के प्रति रुचि बढ़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 91 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 165 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। इनमें से 57 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 42 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसी तरह एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण सहायता योजना के प्रति भी युवाओं और उद्यमियों ने रुचि दिखाई है। इस योजना के तहत 26 लाभार्थियों को ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष 56 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। इनमें से 16 आवेदन स्वीकृत हुए हैं, जबकि 14 लाभार्थियों को ऋण मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से लंबित आवेदनों की जांच कर जल्द ही पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है। उद्योग विभाग की ओर से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, नए उद्यम स्थापित कराने और अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ समय से मिलने पर युवा अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। इससे जिले में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।


लाभार्थी मनजीत वर्मा व लवकुश ने बताया कि ऋण की धनराशि से उन्होंने अपना रोजगार शुरू किया है। उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने बताया कि पात्रता के आधार पर युवाओं को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed