फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth will be taught to work through robots

Balrampur News: युवाओं को रोबोट के माध्यम से काम करना सिखाया जाएगा

Mon, 01 Jul 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 01 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth will be taught to work through robots
बलरामपुर। युवाओं को कुशल बनाने के लिए शहर के तीन आईटीआई संस्थानों में नए सत्र से छह नई ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें इंडस्ट्री रोबोटिक्स, मशीन इलेक्ट्रिक व्हीकल, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि टेक्नीशियन ट्रेड में रोबोट्स के माध्यम से कार्य करने के बारे में सिखाया जाएगा। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया अगले माह से शुरू हो रही है।
विज्ञापन

गत कुछ वर्षों में युवाओं का रुझान नौकरी करने के बजाए खुद व्यवसाय करने के प्रति बढ़ा है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले की आईटीआई विशुनपुर विश्राम, आईटीआई उतरौला व कटरा शंकरनगर में नई ट्रेड का संचालन किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने टाटा समूह के साथ समझौता किया है। प्रशिक्षण के लिए मशीनों का भी सेटअप किया गया। आईटीआई विशुनपुर विश्राम के प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार ने बताया कि यह ट्रेड उद्योग जगत की मांग के मुताबिक शुरू की जा रही हैं। यह युवाओं को भी आकर्षित करेंगी। इनमें सामान्य आईटीआई के साथ ही दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

यह पाठ्यक्रम होंगे संचालित
मशीन इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड में युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों के रख-रखाव करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ई-वाहनों का बाजार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इसका प्रशिक्षण रोजगार प्राप्त करने में मदद करेगा। यह कोर्स दो वर्ष का होगा। मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन ट्रेड में किसी उत्पाद को बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उत्पादन प्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेसिक्स ऑफ डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफिकेशन (मैकेनिकल) में अभ्यर्थियों को मशीनों और प्लांट्स के पुर्जे तैयार करने की तकनीक सिखाई जाएगी। इंडस्ट्री रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन ट्रेड में रोबोट्स के माध्यम से कार्य करने के बारे में सिखाया जाएगा। एडवांस सीएनसी मशीनिंग ट्रेड से सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजाइन तैयार कर लेजर मशीनों से कटिंग की जाएगी। इस ट्रेड का प्रशिक्षण लेकर अभ्यर्थी एअरोस्पेस, चिकित्सा, इलेक्ट्रॉनिक्स में कॅरिअर बना सकते हैं। आर्टीसन यूजिंग एडवांस टूल्स में पदार्थ के गुणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे थ्रीडी तकनीक से डिजाइन तैयार करने में सहायता मिलती है। इसमें निपुण युवा मूर्तिकार, वाणिज्यिक कलाकार, दृश्य कलाकार, खिलौने, फुटवियर मेकिंग, ज्वेलरी मेकिंग आदि में कॅरिअर बना सकेंगे। इसकी अवधि एक वर्ष की तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए ट्रेड में दाखिले की प्रक्रिया सामान्य आईटीआई की तरह रहेगी। ये युवाओं के लिए रोजगारपरक साबित होंगी। इनका संचालन टाटा समूह की सहायता से किया जाएगा।
मिथलेश कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई विशुनपुर विश्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed